Identify Sunset Anxiety Symptoms For Good Treatment In Hindi 8165584
शाम होते ही होने लगती है टेंशन? कहीं सनसेट एंजाइटी तो नहीं? जानिए इसके लक्षण और उपाय
Sunset Anxiety Symptoms: शाम होते ही दिल में घबराहट होने लगती है. कुछ लोगों को बिना बात के बहुत ज्यादा टेंशन भी होने लगती है. कहीं आपको सनसेट एंजाइटी तो नहीं? इसके लक्षण और उपाय जानकर सही तदम उठाएं.
सूरज का ढ़लना किसी को सुकून देता है, तो किसी के लिए बेचैनी बढ़ा देता है. अगर बार बार ऐसा होता है, तो ये कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि खास बीमारी है. आइए जानते हैं.
People are also watching
2/9
सनसेट एंजाइटी
सूरज डूबते ही दिल में घबराहट, बेचैनी या तनाव महसूस होना सनसेट एंजाइटी कहलाता है. शाम ढलते ही कई लोग बिना वजह चिंता करने लगते हैं. यह एक तरह की एंजाइटी है जो दिन के अंत में बढ़ती है. रात होने का डर, अकेलापन या दिन भर की थकान इसके कारण हो सकते हैं.
3/9
क्या हैं लक्षण?
इसके लक्षण पहचानना बड़ा आसान है. जैसे कि शाम होते ही दिल की धड़कन तेज होना, नींद ना आना, शाम होते ही बेचैनी और घबराहट होना, निगेटिव थिंकिंग, और भूख कम लगना. ये सभी लक्षण सनसेट एंजाइटी के लक्षण हैं.
4/9
क्यों होती है सनसेट एंजाइटी?
दिन भर की भागदौड़, काम का दबाव या घर की जिम्मेदारी तनाव पैदा करती है. शाम को दिमाग खाली होने पर ये चिंताएं सामने आती हैं. हार्मोन में बदलाव, कैफीन ज्यादा लेना या नींद की कमी भी कारण हो सकती है. कुछ लोगों को अंधेरे का डर या रात में अकेले रहने की चिंता होती है.
5/9
इसे रोकने के आसान उपाय
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शाम के लिए अपना रूटीन बनाएं. जैसे कि टहलना, योगा आदि, जिससे आपका दिमाग शाम होते ही बिजी होने लगे. शाम के समय स्क्रीन से दूरी बनाएं. डिनर में भी कम भोजन लें. और चाय-कॉफी से बचें
6/9
जर्नलिंग आएगी काम
शाम को अगर एंजाइटी महसूस हो तो जर्नलिंग की सहायता लें. अपने सभी विचारों को कागज पर उतारें. इससे चिंता कम होती है और मन हल्का होता है. लिखने से आपको अपने विचारों में सपष्टता भी आएगी.
7/9
कब लें डॉक्टर की मदद?
अगर ये लक्षण हफ्तों तक रहें और रोज की जिंदगी प्रभावित हो, तो मनोचिकित्सक से मिलें. थेरेपी या दवा से इसे पूरी तरह काबू किया जा सकता है. इसमें आपको अपने विचारों के पैटर्न को समझने का तरीका समझना होगा.
8/9
थेरेपी सेशन से मिलेगी मदद
थेरेपी किसी भी तरह की मनोवैज्ञानिक स्थिति को समझने और इलाज के लिए बेहतर तरीका हो सकता है. इसमें उनको जल्द राहत मिल सकती है. अपने विचारों को समझकर समझदारी डेवलप करना ही लंबे आराम दिला सकता है.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.