Identify The Symptoms Of Calcium Deficiency In Hindi 8168488
कैल्शियम की कमी होने से पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत! इग्नोर करने पर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
Calcium Deficiency Symptoms: कैल्शियम की कमी होने से पहले शरीर कुछ खास संकेत देने लगते हैं, जिनको समझकर आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. अगर आपने इन्हें इग्नोर किया तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं.
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, दांतों को स्वस्थ रखता है और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है. लेकिन अगर शरीर में कैल्शियम कम हो जाए, तो कई समस्याएं हो सकती हैं.
People are also watching
2/8
गंभीर परेशानियां होने लगेगी शुरू
अच्छी बात यह है कि कमी होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है. इन संकेतों को नजरअंदाज करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हो सकती है या दिल की समस्या आ सकती है. आइए जानते हैं ये 5 मुख्य संकेत.
3/8
मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द
शरीर में कैल्शियम कम होने पर मांसपेशियां ठीक से काम नहीं करतीं. पैरों, हाथों या पीठ में अचानक ऐंठन आ सकती है. रात में सोते समय पैरों में दर्द होना आम है. यह संकेत बताता है कि कैल्शियम की कमी शुरू हो गई है.
4/8
नाखून और बालों का कमजोर होना
कैल्शियम नाखूनों और बालों को मजबूत बनाता है. कमी होने पर नाखून आसानी से टूटने लगते हैं, उन पर सफेद धब्बे दिखते हैं. बाल रूखे और झड़ने लगते हैं. अगर आपका शैंपू और तेल बदलने से भी फर्क नहीं पड़ रहा, तो कैल्शियम चेक करें.
5/8
दांतों की समस्याएं
दांतों में कैल्शियम ज्यादा होता है. कमी से दांत कमजोर हो जाते हैं, कैविटी जल्दी बनती है और मसूड़े सूज जाते हैं. बार-बार दांत दर्द होना या ब्रश करते समय खून आना यह संकेत है.
6/8
थकान और कमजोरी महसूस होना
कैल्शियम नर्व्स को संदेश भेजने में मदद करता है. कमी से पूरे दिन थकान रहती है, छोटे काम से भी कमजोरी लगती है. नींद पूरी होने पर भी ताजगी नहीं आती. यह दिल की धड़कन पर भी असर डाल सकता है.
7/8
हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा
शुरुआती संकेत में हड्डियां दर्द करने लगती हैं, खासकर कमर और घुटनों में. छोटी चोट से भी हड्डी टूट सकती है. मगर इनको पहचानकर आप उचित उपाय कर सकते हैं. बता दें कि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद यह ज्यादा होता है.
8/8
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.