ट्रेन 3 घंटे लेट हो तो रिफंड कैसे मिलेगा?
अगर आपकी ट्रेन तय समय से 3 घंटे या ज्यादा लेट हो रही है और आप सफर नहीं करना चाहते तो पूरा रिफंड पा सकते हैं बिना कोई कटौती के. ये सुविधा सिर्फ यात्रा शुरू करने से पहले ही मिलेगी वरना रिफंड नहीं होगा. IRCTC के नियमों के मुताबिक कन्फर्म RAC या वेटलिस्ट टिकट पर ये लागू होता है. तुरंत TDR फाइल करें ताकि प्रॉसेस शुरू हो जाए.