अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ा
दुनिया में इस समय अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले संभावित युद्ध की ही चर्चाएं हैं. अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान की ओर पहले से ज्यादा बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहे हैं. इधर ईरान ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं और कहा है कि वह किसी भी हमले का करारा जवाब देगा. अमेरिकी की सैन्य ताकत के बारे में तो सब जानते हैं. हम आपको बताएंगे कि अगर युद्ध हुआ तो ईरान किन हथियारों के दम पर लड़ेगा.