कैसे वापस पाएं गलत UPI ट्रांजेक्शन का पैसा
यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है. छोटी हो या बड़ी अब ज्यादातर पेमेंट UPI के जरिए ही की जाती है. लोग अब कैश रखने की झंझट में नहीं पड़ते. लेकिन UPI ट्रांजेक्शन के दौरान कभी-कभी गलती हो जाती है. जैसे गलत नंबर पर पैसा डाल दिया. एक जीरो कम या ज्यादा हो गया. ऐसे में सवाल उठता है कि यह पैसा वापस कैसे हासिल किया जा सकता है?