कोई मोबाइल छीन ले या हो जाए चोरी तो सबसे पहले क्या करें
अगर आपका या आपके किसी करीबी का फोन चोरी हो गया है या किसी ने छीन लिया है तो सबसे पहले आपको अपने सिम को बंद करवाना है. क्योंकि आपके सिम और मोबाइल से आपके कॉन्टैक्ट्स ही नहीं बल्कि आपके बैंक अकाउंट और मोबाइल वॉलेट जैसी कई कीमती चीजें जुड़ी हैं. क्योंकि चोर आपके फोन पर ओटीपी हासिल कर आपके बैंक अकाउंट और वॉलेट मनी को खाली करने की कोशिश कर सकता है.