दिल्ली की गर्मी में तड़पने को रहे तैयार
दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मार्च खत्म होने से पहले ही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मई में गर्मी हर रोज अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. दोपहर होते-होते सड़कें तवे की तरह तपने लगती हैं. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.





