सैलरीड क्लास के लिए अहम तारीखें
अक्सर लोग साल भर टैक्स की बातों को नजरअंदाज करते हैं. सिर्फ 31 जुलाई की आखिरी तारीख का इंतजार करते हैं. यहीं सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि इनकम टैक्स का मतलब सिर्फ ITR फाइल करना नहीं है. इसमें TDS, TCS और एडवांस टैक्स जैसे कई जरूरी काम होते हैं. इन कामों को करने की अलग-अलग डेडलाइन भी तय है. इसलिए स्मार्ट टैक्सपेयर बनने के लिए आपको फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का पूरा कैलेंडर समझना होगा.