In This Muslim Country Child Transforms Into A Tree After Death This Funeral Tradition Will Send Shivers Down Your Spine 8242732
इस देश में मौत के बाद पेड़ में तब्दील हो जाता है बच्चा, रोंगटे खड़े कर देगी अंतिम संस्कार की ये परंपरा
दुनिया में कई रहस्मयी जनजाति रहती हैं, जो अपनी अजीब परंपरा के लिए जानी जाती है. ऐसी ही एक जनजाति के बारे में हम आपको बताएंगे, जहां मरने के बाद बच्चा पेड़ में तब्दील हो जाता है. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
दुनिया के हर देश में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की परंपराएं अलग होती हैं. कहीं जलाया जाता है, कहीं दफनाया जाता है. लेकिन इंडोनेशिया में एक ऐसी परंपरा है, जो पहली बार सुनने पर हर किसी को चौंका देती है.
People are also watching
2/7
इंडोनेशिया की रहस्यमयी जनजाति
इंडोनेशिया मुस्लिम-बहुल देश है, फिर भी यहां सैकड़ों जनजातियां रहती हैं. दक्षिण सुलावेसी क्षेत्र की तोराजा जनजाति अपनी खास मान्यताओं के लिए जानी जाती है, जहां परंपराएं धर्म से ज्यादा प्रकृति से जुड़ी हैं.
3/7
बच्चों को पेड़ में दफनाने की परंपरा
तोराजा समुदाय में अगर किसी बच्चे की मृत्यु दांत निकलने से पहले हो जाए, तो उसे जमीन में नहीं दफनाया जाता. बल्कि गांव के लोग बड़े पेड़ के तने में छेद बनाकर बच्चे को वहां सम्मानपूर्वक रख देते हैं.
4/7
प्रकृति से जुड़ा गहरा विश्वास
स्थानीय लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों की आत्मा बहुत पवित्र होती है. पेड़ के अंदर दफनाने से वह आत्मा प्रकृति के साथ घुल जाती है और जीवन के चक्र में एक नए रूप में लौट आती है.
5/7
बाहरी लोगों के लिए डरावना, लेकिन जनजाति के लिए पवित्र
बाहरी लोगों को यह रिवाज अजीब और डरावना लग सकता है. पेड़ों में बने गड्ढे रहस्यमय दिखते हैं, लेकिन तोराजा समुदाय के लिए यह शोक नहीं, बल्कि आत्मा की शांति और सम्मान का प्रतीक है.
6/7
बड़े उम्र वालों के लिए अलग अंतिम संस्कार
वहीं, तोराजा जनजाति में बड़े उम्र वालों की मृत्यु पर अलग रस्म निभाई जाती है. पुराने शवों को बाहर निकालकर नए कपड़े पहनाए जाते हैं और गांव में घुमाया जाता है, ताकि जीवित और मृत का संबंध बना रहे.
7/7
दूसरे देश से लोग आते परंपरा देखने
आज यह परंपरा दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण बन चुकी है. कई पर्यटक इसे देखने आते हैं, लेकिन स्थानीय लोग इस बात का ध्यान रखते हैं कि इन रस्मों को सम्मान के साथ देख जाए.(Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.