खत्म होने वाली है ITR भरने की डेडलाइन
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए बस 6 दिन बचे हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने ITR भरने की डेडलाइन 15 सितंबर 2025 तय की है. ITR को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन होता है. कुछ लोग सोचते हैं कि अगर वो नौकरी नहीं करते. किसी इनकम स्लैब में नहीं आते, तो उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न भरने की कोई जरूरत नहीं है. जबकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.






