करीब आ रही ITR फाइल करने की लास्ट डेट
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन करीब आती जा रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 25 अगस्त 2025 तक कुल 3,67,94,801 रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं. इनमें से 3,54,25,015 रिटर्न वेरिफाई हो चुके हैं. 2,29,72,011 रिटर्न प्रोसेस किए गए हैं. अभी भी बहुत-से टैक्सपेयर्स कई कारणों से ITR फाइल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ITR फाइल करने की डेडलाइन मिस हो जाती है, तो क्या होगा. कितनी पेनाल्ट लगेगी और बिलेटेड ITR फाइल कब तक किया जा सकता है?





