कैल्कुलेशन वाला महीना है मार्च
मार्च का महीना सैलरीड क्लास, बिजनेस क्लास और टैक्स पेयर्स के लिए बहुत कैल्कुलेशन वाला होता है. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले टैक्स पेयर्स अपनी इनकम पर टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह की प्लानिंग करते हैं. सरकार ने टैक्स सेविंग के लिए ओल्ड टैक्स रिजीम और न्यू टैक्स रिजीम का ऑप्शन दे रखा है.