IPL के बाद रंग बदला, फॉर्मेट बदला, नहीं बदली राहुल की भूख
IPL में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे केएल राहुल क्रिकेट से 11 दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे तो इस बार गेंद का रंग और फॉर्मेट बदला हुआ था. अब उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम को संभालना था और यहां गेंद सफेद नहीं बल्कि लाल थी, जिसकी बेरहमी से पिटाई नहीं बल्कि सम्मान दिया जाता है.





