अक्षर पटेल के धांसू दो कैच
इस मैच में इंग्लैंड लगातार हावी होकर खेलता दिख रहा था. भारत को फिल सॉल्ट (5) और हैरी ब्रूक (7) के रूप में दो विकेट जरूर जल्दी-जल्दी मिल गए. यहां अक्षर पटेल ने ब्रूक का नामुमकिन सा कैच लपका. ब्रूक बुमराह के स्पेल की पहली ही गेंद पर गच्चा खा गए. यह स्लो बॉल थी, जिसे वह हवा में खेल बैठे और यह कवर्स के क्षेत्र में नो मैन्स लैंड में जाकर गिरने जा रही थी. लेकिन सर्कल के भीतर खड़े अक्षर पटेल ने इसे लपकने का मौका ताड़ लिया. उन्होंने बाउंड्री की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दी और गेंद से नजरें नहीं हटाईं. उन्होंने करीब 24-25 मीटर दौड़ लगाने के बाद गेंद को अपने कब्जे में पाया और अपनी बाहें फैलाकर बॉल को हथेलियों में समा लिया. यह शानदार कैच था. इससे पहले उन्होंने फिल सॉल्ट का भी आसान सा कैच लपका था.(तस्वीर: IANS)