पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में है और अब भारतीय फैन्स यही चाहते हैं की टीम इंडिया भी यहां पहुंचे और अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर वह खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाए.
People are also watching
2/7
पार करनी होगी सेमीफाइनल की बाधा
लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की बाधा पार करनी होगी. इसके लिए टीम इंडिया इन 5 इंग्लिश खिलाड़ियों से रहना चाहेगी सावधान!
3/7
कप्तान जोस बटलर
इंग्लिश कप्तान ने 4 पारियों में भले सिर्फ 119 रन ही बनाए हैं. लेकिन टीम इंडिया बखूबी जानती है कि जिस दिन उनका बल्ला आग उगलता है तो फिर वह अकेले ही पूरी टीम पर भारी पड़ते हैं.तस्वीर: AFP
4/7
लियाम लिविंगस्टोन
इस ऑलराउंडर का बल्ले से प्रदर्शन खास नहीं रहा है. उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 54 रन ही बनाए हैं. लेकिन लिविंग स्टोन BBL में खेले हैं और वह विस्फोटक पारियां खेलने में माहिर हैं. ऐसे में भारत उन्हें हल्के में नहीं लेगा.तस्वीर: AFP
5/7
बेन स्टोक्स, ऑलराउंडर
स्टोक्स बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक भले 4 मैच खेलकर सिर्फ 58 रन बनाए हैं और सिर्फ 5 ही विकेट लिए हैं. लेकिन बड़े मैच का सिलसिला अब शुरू हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया उन्हें बांधे ही रखना चाहेगी. तस्वीर: AFP
6/7
सैम करन, ऑलराउंडर
सैम करन को अभी तक बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है लेकिन गेंदबाजी में उनका कमाल जारी है. वह इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. तस्वीर: AFP
7/7
मोईन अली, ऑलराउंडर
मोईन अली भी बेहतरीन बैटिंग और स्पिन बॉलिंग में माहिर हैं.उन्होंने 4 मैच में 38 रन ही बनाए हैं लेकिन मोईन अपनी बॉलिंग में भी कमाल हैं और वह भी इंग्लैंड की ओर से भारत के लिए खतरा होंगे. तस्वीर: AFP
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.