Ind Vs Ned Team India Probable Xi For T20i Against Netherlands In T20 World Cup 2022 5707024
IND vs NED : रोहित की टीम में क्या होगा कोई बदलाव? कुछ ऐसा होगा प्लेइंग-11
नीदरलैंड के खिलाफ लापरवाही बरतने की गलती रोहित शर्मा (India vs Netherlands Predicted XI) कतई नहीं करेंगे. हिटमैन को टी20 वर्ल्ड कप में हर मैच की अहमियत अच्छे से पता है.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड की चुनौती है. हिटमैन को पता है कि वो विश्व कप के मंच पर नीदरलैंड को हल्के में नहीं ले सकते हैं. आइये हम आपको भारत के संभावित 11 से रूबरू कराते हैं.
People are also watching
2/11
केएल राहुल
केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ भले ही फ्लॉप रहे हों लेकिन वो एक बड़े खिलाड़ी हैं. नीदरलैंड के खिलाफ वो मजबूत वापसी कर सकते हैं.
3/11
विराट कोहली
विराट कोहली इन दिनों अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उनका सपना भारत को विश्व कप जिताना है. पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने एकतरफा जीत दिलाई.
4/11
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैं. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या की शानदार स्ट्राइक रेट उन्हें और भी घातक बनाती है.
5/11
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या में भविष्य के कप्तान की झलक दिखती है. विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हार्दिक अब परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी करते हैं.
6/11
दिनेश कार्तिक
कार्तिक भले ही पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने से चूक गए हों लेकिन उनकी अहमियत टीम को अच्छे से पता है. यही वजह है कि कार्तिक का इस मैच में खेलना तय है.
7/11
अक्षर पटेल
अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम में अहम भूमिका निभाते हैं. कई मौकों पर वो टीम के लिए काफी अहम साबित हो चुके हैं.
8/11
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रन बनाया था. टीम में उनकी भूमिका स्पिनर की है. रोहित ने उनपर युजवेंद्र चहल से ज्यादा भरोसा जताया है.
9/11
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार भारत के प्रमुख गेंदबाज हैं. नई गेंद से इन स्विंग और आउट स्विंग कराने की कला भुवी को और भी खतरनाक बना देती है.
10/11
अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और रिजवान का विकट निकाला था. रोहित की टीम में अर्शदीप का रोल काफी अहम है.
11/11
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी ने एक साल बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में सफल वापसी की है. शमी ने प्रैक्टिस मैच में कंगारुओं के जबड़े से जीत छीन ली थी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.