कुलदीप यादव का रचिन रवींद्र को बोल्ड
रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर की ओर ले जाने के लिए गियर बदल दिए थे. उन्होंने अभी 4 चौके और 1 छक्का लगाकर भारत पर दबाव बनाना शुरू ही किया था कि कुलदीप यादव ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर गुगली फेंककर उन्हें बोल्ड कर दिया. भारत को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी.