रोहित शर्मा- 61 रन
सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले बेहतरीन फॉर्म में थे. लेकिन इस सीरीज में वह एक फिफ्टी तक नहीं जमा पाए. तीनों ही मैचों में भारत ने उनके रूप में ही अपना पहला विकेट गंवाया. सीरीज में वह सिर्फ 61 रन बना पाए, जिसमें 26 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. इस दौरान उनके बैट से 9 चौके और 2 छक्के ही निकले.