स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले जा रहे आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के 24वें मैच में भारतीय वनडे इतिहास का एक नया रिकॉर्ड बना दिया.