Ind Vs Nz Odi Series Virat Kohli To Break Sachin Tendulkar Another Records Against New Zealand In Odi Series 8262110
IND vs NZ: वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड धराशाई करेंगे विराट कोहली, पहले वनडे में भी हो सकता है कमाल
भारत की रन रिकॉर्ड मशीन विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. यह रिकॉर्ड सीरीज के पहले ही वनडे में टूटना भी संभव है लेकिन इसके लिए कोहली को शतक की ओर जाना होगा.
अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेल रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे तो उनके पास महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.
People are also watching
2/5
शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली
कोहली हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में जमकर रन कूटे थे. उन्होंने सीरीज में 2 शतक और एक फिफ्टी जमाए थे. इस सीरीज में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 94 रनों की ही दरकार है.
3/5
न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज
यह रिकॉर्ड है वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज. फिलहाल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड उनके नाम है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 1750 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 8 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं. सचिन ने इस कीवी देश के खिलाफ 1990 से 2009 के बीच 42 वनडे मैच खेले हैं.
4/5
सचिन से 93 रन पीछे हैं कोहली
वहीं भारत की ओर से कोहली ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 वनडे मैच ही खेले हैं और उन्होंने इस दौरान इस ब्लैक कैप्स टीम के खिलाफ 6 शतक और 9 हाफ सेंचुरी जमाते हुए 1657 रन बनाए हैं. वह सचिन के रिकॉर्ड से 93 रन ही पीछे हैं.
5/5
पहले वनडे में ही पछाड़ने का मौका
कोहली का जो फॉर्म है ऐसा माना जा रहा है कि वह वडोदरा में खेले जाने वाले पहले ही मैच में शतक जमाते हुए यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.