कुलदीप यादव- 10 ओवर में लुटाए 82 रन
कुलदीय यादव को यूं तो कंजूस बॉलर माना जाता है, जिन्हें बल्लेबाज भांप नहीं पाते हैं और वह रन भी कम खर्च करते हैं और विकेट ज्यादा लेते हैं. लेकिन इस मैच में वह भटके हुए दिखाई दिए. यह ठीक है कि उनकी गेंदों पर कुछ कैच छूट गए. लेकिन रन बरसवाने की उम्मीद उनसे फिर भी नहीं थी. उन्होंने 10 ओवर में 82 रन लुटाए. उन्होंने अंतिम ओवरों में विल यंग को आउट जरूर किया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.