भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा वनडे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने रांची में खेले गए पहले वनडे को 17 रन से जीता था. टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-0 से आगे है.