Ind Vs Sa I Was Telling Guys To Bang The Door Not Just Knock Dinesh Karthik Did The Same Says Rahul Dravid 5464188
द्रविड़: मैं अक्सर बोलता हूं, जोर से प्रहार कर टीम में अपने लिए दरवाजे खोलो, इस बल्लेबाज ने करके दिखाया
राहुल द्रविड़ पर इस साल टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2022 में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कई युवाओं को मौके दिए गए.
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक की एंट्री से काफी प्रभावित हैं. उनका कहना है कि कार्तिक ने ना सिर्फ वापसी के लिए दरवाजा खटखटाया बल्कि उसपर जोरदार प्रहार करके अपने लिए खोला है.
People are also watching
2/6
Dinesh Karthik Bang Doors for Team India say Dravid
सीरीज 2 2 से बराबरी के बाद रविवार रात उन्होंने कहा कि कार्तिक को उसकी विशेष कला के लिए टीम में जगह दी गई है. ये वो चीज है जो बीते दो तीन सालों में वो काफी अच्छे से कर रहा है. यह अच्छी बात है कि उन्होंने अपने चयन को साबित भी किया है.
3/6
Rahul Dravid hails Dinesh Karthik
राजकोट टी20 मैच में उसने अपनी प्रतिभा दिखाई. हमें आखिरी पांच ओवरों में बड़े शॉट की जरूरत थी ताकि एक अच्छा लक्ष्य सेट कर सकें. कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने हमारे लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की. दोनों ही डेथ ओवर्स में हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वो अंत के पांच छह ओवरों में हमारे लिए तेजी से रन बना सकते हैं.
4/6
Dinesh Karthik with David Miller Rishabh Pant
कार्तिक को इस तरह से रन बनाता देखकर अच्छा लग रहा है. आगे को देखते हुए वो हमारे लिए खुला विकल्प है. मैं लड़कों को कहा था कि उन्हें बस दरवाजे को खटखटाना नहीं है बल्कि उसपर प्रहार करते हुए खोलना है. राजकोट की पारी से कार्तिक ने साबित किया कि वो बहुत जोर से दरवाजा खोल रहा है.
5/6
Dinesh Karthik Comeback after 3 years
दिनेश कार्तिक को साल 2019 विश्व कप के बाद टीम इंडिया से बाहर किया गया था. इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2022 में खेले गए 16 मैचों में 330 रन ठोककर कार्तिक ने भारतीय टीम में सफल वापसी की.
6/6
Dinesh Karthik Match Winning Knock in Rajkot
बीते साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान कार्तिक कमेंट्री में हाथ आजमाते हुए भी नजर आए. ऐसा माना जाने लगा कि अब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम में सफल वापसी की है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.