टी20 सीरीज में Surya Kumar की नजरें इन 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी के मंगलवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में होना है. इस सीरीज में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सबकी निगाहें रहने वाली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या (SKY) के निशाने पर एक या दो नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड हैं.