श्रीलंका के लोअर मिडल ऑर्डर ने बनाए रन
मैच की शुरुआत से ही भारत का दबदबा दिख रहा था. टॉस जीतकर पहले बैटिंग पर उतरी मेजबान टीम ने 35 ओवर बाद भी सिर्फ 136 रन ही जोड़े थे, जबकि वह 6 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से भारत को उसे 180-200 रन के भीतर समेटना था. लेकिन नंबर 7 और नंबर 8 पर उतरे दुनिथ वेलालगे (39) और कमिंदु मेंडिस (40) के बीच 7वें विकेट के लिए हुई 72 रनों की साझेदारी ने लंकाई टीम को संजीवनी देने का काम किया. श्रीलंका ने अपनी पारी में 9 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए.





