कप्तान शुभमन गिल की एक और शानदार शतकीय पारी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 196 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 129 रनों की नाबाद पारी शतकीय पारी खेली. गिल के टेस्ट करियर का यह 10वां शतक है. गिल के अलावा जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए। वह रन आउट होकर अपना तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए.