लिचफील्ड ने रचा इतिहास
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ रही है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने शतक ठोककर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कप्तान एलिसा हीली (5) का विकेट सस्ते में ही गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद लिचफील्ड ने मोर्चा संभाला और शानदार शतकी पारी खेली.