Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

हिंद महासागर में भारत ने किया इस खतरनाक मिसाइल का टेस्ट, खासियत जान दुश्मनों को लगेगी मिर्ची!

Agni Missile Test: भारत ने नई तकनीक वाली एडवांस अग्नि मिसाइल का शानदार टेस्ट किया है. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.

By Rishabh Kumar | Updated: May 9, 2026 11:01 PM IST

अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने नई तकनीक वाली एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल ट्रायल पूरा किया है. इस परीक्षण के बाद देश की रक्षा ताकत और मजबूत मानी जा रही है. यह ट्रायल ओडिशा में किया गया.

MIRV तकनीक से लैस है मिसाइल

इस अग्नि मिसाइल में आधुनिक MIRV तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसकी मदद से एक ही मिसाइल अलग-अलग दिशाओं में कई लक्ष्यों को एक साथ निशाना बनाने में सक्षम बनती है.

Advertisement

हिंद महासागर में कई टारगेट किए हिट

परीक्षण के दौरान मिसाइल ने कई पेलोड के साथ उड़ान भरी. इसके बाद हिंद महासागर क्षेत्र में मौजूद अलग-अलग जगहों पर कई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया.

राजनाथ सिंह ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर डीआरडीओ, सेना और रक्षा क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इससे भारत की सुरक्षा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी.

Advertisement

टारा सिस्टम का भी हुआ सफल ट्रायल

भारत ने हाल ही में टारा नाम की नई हथियार प्रणाली का भी सफल परीक्षण किया है. यह सिस्टम सामान्य बमों को ज्यादा सटीक और आधुनिक हथियार में बदल देता है.

कम खर्च में ज्यादा सटीक हमला

टारा सिस्टम की मदद से साधारण हथियार भी दुश्मन के ठिकानों पर पहले से ज्यादा सटीक हमला कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह तकनीक कम लागत में तैयार की गई है.

भारतीय कंपनियों ने भी निभाई बड़ी भूमिका

इस परियोजना में कई भारतीय कंपनियों ने भी अहम योगदान दिया है. डीआरडीओ के साथ मिलकर इन कंपनियों ने सिस्टम को तैयार किया और अब इसका उत्पादन भी शुरू हो चुका है.