दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक
भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. भले ही वर्तमान में चीन की कुल जीडीपी भारत से काफी ज्यादा है, लेकिन आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि भारत अब चीन के स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत तेजी से कदम बढ़ा रहा है.