कहीं गर्मी कहीं ठंडी
देश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. सोमवार को राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र के 7 शहरों तापमान 46°C के पार चला गया. वहीं, महाराष्ट्र का अकोला 46.9°C के साथ देश में सबसे गर्म इलाका रहा. दिल्ली में भी पारा 40 से 42 के बीच जा रहा है. एक तरफ दिल्ली के कुछ इलाके भीषण गर्मी से भट्टी जैसे तप रहे हैं. दूसरी ओर कुछ शहर ऐसे भी जहां, बर्फबारी हो रही है. यहां पारा माइनस में जा रहा है.





