India Fast Breeder Reactor Success Thorium Nuclear Energy Kalpakkam Bhabha Plan India Achievement 8376264
भारत ऐसा क्या करने जा रहा जिससे 700 साल तक मिलेगी फ्री बिजली? जानकर चीन-अमेरिका को लगेगी मिर्ची!
Thorium Energy India: भारत ने न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में बड़ी सफलता पाई है. फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में भारत आगे बढ़ रहा है. इसमें यूरेनियम नहीं, थोरियम लगता है। यह डॉ. भाभा के पुराने प्लान का अहम कदम है.
भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. इसकी मदद से देश को करीब 500 से 700 सालों तक फ्री बिजली मिल सकती है. दरअसल, भारत ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर टेक्नोलॉजी हासिल की है.
People are also watching
2/7
फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर टेक्नोलॉजी
फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर टेक्नोलॉजी एक जटिल तकनीक है. इसमें न्यूक्लियर रिएक्टर में यूरेनियम की जगह थोरियम का इस्तेमाल किया जाता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के पास अकेले दुनिया का 25 प्रतिशत थोरियम का भंडार है.
3/7
यूरेनियम की जगह थोरियम
इस तकनीक की मदद से परमाणु बिजली बनाने के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम का इस्तेमाल किया जाएगा. अभी भारत यूरेनियम के लिए रूस और ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर है.
4/7
70 साल से पहले शुरू हुई थी कोशिश
भारत के जाने-माने वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा ने 70 साल पहले ही इस तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया था. तब से अब जाकर भारत को यह टेक्नोलॉजी हाथ लगी है. हमसे पहले PFBR रिएक्टर को हासिल करने के लिए दुनिया के 6 सबसे अमीर देश प्रयास कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 50 बिलियन डॉलर (लगभग 4.25 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए, लेकिन उनको सफलता हासिल नहीं हुई है.
5/7
90 करोड़ डॉलर का खर्च
भारत ने करीब 90 करोड़ डॉलर में अपना पहला काम करने लायक फास्ट ब्रीडर रिएक्टर तैयार कर लिया है. ऐसा करने वाला भारत, रूस और चीन के बाद तीसरा देश बन गया है. यह प्रोजेक्ट 2004 में शुरू हुआ था.
6/7
22 साल बाद मिली सफलता
शुरुआत में इसका बजट काफी कम था, लेकिन समय के साथ देरी और खर्च दोनों बढ़ते गए. कई बार समय सीमा निकल गई, फिर भी भारत ने हार नहीं मानी. आखिरकार 22 साल बाद यह बड़ी सफलता हासिल हुई.
7/7
थोरियम का बड़ा भंडार
भारत के पास थोरियम का बड़ा भंडार है, जिससे देश को 700 साल तक बिजली मिल सकती है. दूसरे देश यूरेनियम पर निर्भर हैं, लेकिन भारत अलग रास्ता चुन रहा है और भविष्य के लिए मजबूत ऊर्जा सुरक्षा बनाने में लगा है. (All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.