2027 में शुरू होगा भारत का पहला बुलेट ट्रेन सफर
भारत का बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब जमीन पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार के अनुसार, 2027 में पहली बार देश के लोग हाई-स्पीड रेल का अनुभव कर सकेंगे. शुरुआती संचालन गुजरात के सूरत और बिलीमोरा के बीच होगा. ये सिर्फ एक नई ट्रेन की शुरुआत नहीं बल्कि भारतीय रेलवे के इतिहास में तकनीकी बदलाव का बड़ा कदम माना जा रहा है. लंबे समय से जिस परियोजना का इंतजार था, अब वो वास्तविकता के करीब पहुंच चुकी है और आने वाले सालों में इसका विस्तार दूसरे शहरों तक भी होगा.