14 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत की बड़ी उपलब्धि
भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दरअसल, लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर देश के पहले दो जियोथर्मल (Geothermal) कुओं का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. दोनों कुएं 1,000-1,000 मीटर गहरे हैं और इन्हें भारत के पहले डेमोंस्ट्रेशन-स्केल जियोथर्मल पावर प्रोजेक्ट की दिशा में सबसे अहम कदम माना जा रहा है. इसका उद्घाटन लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने किया.





