पृथ्वी की कक्षा में जाएगा भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट
अंतरिक्ष में भारत जल्द ही एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. देश का पहलाभारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I जल्द ही आसमान में उड़ान भरने वाला है. रॉकेट को हैदराबाद की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है. श्रीहरिकोटा में विक्रम-1 रॉकेट के स्टेज-2 इंटीग्रेशन का काम पूरा हो चुका है. इसका मतलब ये हुआ कि इस रॉकेट को लॉन्च करने को लेकर 75 फीसदी प्रोसेस पूरा हो चुका है.