नया इतिहास रचने की दहलीज पर भारत
भारत अपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर है. केंद्र सरकार ने पहली बार एक ऐसी ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसमें एक ही सुरंग के भीतर सड़क और रेल, दोनों की आवाजाही संभव होगी. व्यय सचिव के नेतृत्व वाले एक अंतर-मंत्रालयी पैनल ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के आर-पार गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ने वाली इस सुरंग को हरी झंडी दे दी है. (All AI Image)