ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद, भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे वैश्विक आर्थिक दबावों से निपटने में मदद मिल सकती है.
People are also watching
2/6
विदेशी मुद्रा भंडार बना नया रिकॉर्ड
Reserve Bank of India (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया है. यह अब तक का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है.
3/6
पिछले सप्ताह आई थी गिरावट
इससे पहले वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. उस समय यह 2.11 अरब डॉलर घटकर 723.60 अरब डॉलर रह गया था. हालांकि, उससे पहले 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 725.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका था.
4/6
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी
RBI के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां होती हैं. समीक्षाधीन सप्ताह में ये 56.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 573.12 अरब डॉलर तक पहुंच गईं. इसमें यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन जैसी प्रमुख मुद्राओं के मूल्य में बदलाव का भी असर शामिल होता है.
5/6
सोने के भंडार में भी बढ़ोतरी
इस अवधि के दौरान, भारत के स्वर्ण भंडार के मूल्य में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई. गोल्ड रिजर्व 4.14 अरब डॉलर बढ़कर 131.63 अरब डॉलर हो गया. इससे भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत आधार मिला है.
6/6
SDR और IMF रिजर्व भी बढ़े
RBI के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 2.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.87 अरब डॉलर हो गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर पहुंच गया. यह बढ़ोतरी भारत की आर्थिक मजबूती को दर्शाती है. (Photos: Freepik, Google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.