भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा इजाफा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 24 जुलाई 2026 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.12 अरब डॉलर बढ़कर 682.35 अरब डॉलर पहुंच गया. इससे पहले वाले सप्ताह में भी इसमें 1.08 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. लगातार बढ़ते इस भंडार को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.