India Forex Reserves Rise 697 Billion Rbi Data Gold Foreign Currency Assets Increase 8376474
फिर भरा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, क्या रुपये की गिरावट पर लगेगा लगाम?
India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 697 अरब डॉलर पहुंचा. गोल्ड और फॉरेन करेंसी एसेट्स में बढ़त दिखी, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और रुपए की स्थिरता को सहारा मिल सकता है.
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 9.063 अरब डॉलर बढ़कर 697.121 अरब डॉलर हो गया है. यह जानकारी आरबीआई के ताजा आंकड़ों में सामने आई है, जो देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दिखाता है.
People are also watching
2/7
पिछले हफ्ते आई थी गिरावट
इससे पहले वाले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 10.288 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी. इसकी मुख्य वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स की वैल्यू में कमी आना था, जिससे कुल भंडार पर असर पड़ा था.
3/7
गोल्ड रिजर्व में अच्छी बढ़त
इस बार गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में बड़ा इजाफा हुआ है. यह 7.221 अरब डॉलर बढ़कर 120.742 अरब डॉलर हो गया है. सोने की कीमत बढ़ने और निवेश के कारण इसमें यह बढ़ोतरी देखी गई है.
4/7
फॉरेन करेंसी एसेट्स भी बढ़े
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स होता है. इसकी वैल्यू 1.784 अरब डॉलर बढ़कर 552.856 अरब डॉलर हो गई है. इसमें डॉलर के साथ यूरो, येन और पाउंड जैसी करेंसी शामिल होती हैं.
5/7
एसडीआर में हल्की बढ़ोतरी
आरबीआई के अनुसार, इस हफ्ते एसडीआर की वैल्यू में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है. यह 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.707 अरब डॉलर हो गई है, जबकि आईएमएफ में भारत की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है.
6/7
क्यों जरूरी होता है यह भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की आर्थिक मजबूती को दिखाता है. इससे देश की करेंसी को स्थिर रखने में मदद मिलती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भरोसा भी बना रहता है, जो निवेश और व्यापार के लिए जरूरी है.
7/7
रुपए और व्यापार पर असर
अगर रुपए पर दबाव आता है, तो आरबीआई इस भंडार का इस्तेमाल करके स्थिति संभाल सकता है और रुपए की गिरावट पर लगाम लगा सकता है. (इनपुट: IANS)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.