India Friend Greece Upgrade Military Power With Rafale Turkey Come In Tension 8190819
भारत के इस दोस्त ने बढ़ाई सैन्य ताकत, तुर्किए की नींद उड़ गई, क्या खत्म हो जाएगा खलीफा का दबदबा
भारत के खास दोस्त ने राफेल, F-16 वाइपर और बेलहारा फ्रिगेट जैसे एडवांस हथियार शामिल कर अपनी सैन्य क्षमता तेजी से बढ़ाई है. इन सबसे तुर्किए की चिंताएं बढ़ गई हैं. खबर में जानिए अब आगे क्या होगा?
आज की लड़ाइयां सैनिकों की बहादुरी पर नहीं, बल्कि लंबी दूरी की मिसाइलें, एयर-टू-एयर हथियार, साइबर वॉरफेयर, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग, स्पेस-आधारित डिफेंस सिस्टम और सुपर एडवांस्ड इंटेलिजेंस पर निर्भर करती है.
People are also watching
2/8
ग्रीस तेजी से कर रहा है सैन्य विस्तार
ग्रीस और तुर्किए के बीच एजियन सागर और ईस्टर्न मेडिटेरेनियन पर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जहां तुर्किए की धमकियों से परेशान होकर ग्रीस ने पिछले कुछ सालों में तेजी से अपने हथियारों का आधुनिकीकरण शुरू कर दिया है, ताकि वह अपने पड़ोसी को संतुलित जवाब दे सके.
3/8
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स में ग्रीस की स्थिति
ग्रीस को भले ही ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स में 30वां स्थान मिला हो, लेकिन हाल के सालों में उसने जिन हाई-टेक हथियारों को अपनी आर्म्ड फोर्सेज में शामिल किया है. उसने तुर्किए की नींद उड़ा दी है और पूरे क्षेत्र में उसकी सैन्य विश्वसनीयता बढ़ा दी है.
4/8
ग्रीस के नए सुपर एडवांस्ड फाइटर जेट
ग्रीस ने फ्रांस से राफेल मल्टीरोल फाइटर जेट खरीदे हैं, और अमेरिका से मिले F-16 Viper को एडवांस AESA रडार और लेटेस्ट एवियोनिक्स के साथ अपग्रेड किया है. जिससे उसकी एयरफोर्स अब तुर्किए को हवा में कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखती है.
5/8
ग्रीस ने खरीद ली हाई-टेक फ्रिगेट्स
ग्रीस ने अपनी नेवी को मजबूत करने के लिए बेलहारा-क्लास के आधुनिक फ्रिगेट्स शामिल किए हैं, जो मिसाइल डिफेंस, समुद्री निगरानी और मल्टी-लेयर अटैक क्षमता के कारण तुर्किए की नौ सेना पर भारी पड़ सकते हैं.
6/8
कैसे ग्रीस की सैन्य छवि बदल गई?
राफेल, अपग्रेडेड F-16 और बेलहारा फ्रिगेट्स की तिकड़ी ने ग्रीस को पूर्वी भूमध्यसागर में तकनीकी रूप से तुर्किए के बराबर ला दिया है. अब वह डिटरेंस यानी दुश्मन को डराने वाली शक्ति में बड़ा इजाफा देख रहा है.
7/8
तुर्किए की सैन्य अब दबाव में है
तुर्किए के पास F-16 Viper जरूर हैं, लेकिन वह F-35 स्टील्थ जेट नहीं खरीद पाया. KAAN फाइटर जेट का उत्पादन भी अमेरिका से इंजन न मिलने के कारण अटका हुआ है. इसलिए वह मजबूरी में यूरोपीय देशों से पुराने Eurofighter Typhoon मांगने की कगार पर पहुंच चुका है.
8/8
राफेल-F4 खरीदना बन गया तुर्किए का डर
ग्रीस ने संकेत दिया है कि वह अब राफेल-F4 (सबसे एडवांस वर्जन) खरीदने वाला है, जिसके बाद तुर्किए की सैन्य बढ़त और भी कमजोर पड़ जाएगी. इसलिए एर्दोगन अब यूरोपीय देशों से मदद मांगने को मजबूर हैं, ताकि वह ग्रीस की तेजी से बढ़ती सैन्य शक्ति की बराबरी कर सके. (Photos: freepik, AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.