एशिया कप में कितनी टीमें ले रही हिस्सा
एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. ग्रुप-ए में भारत, यूएई, पाकिस्तान और ओमान की टीमें हैं. जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, हांगकांग, श्रीलंका और अफगानिस्तान को शामिल किया गया है. भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी. जिसके बाद उसे 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ना है. इसके बाद 19 सितंबर को भारतीय टीम ओमान को चुनौती देगी.