भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था: आज़ादी के समय से आज तक का सफर
1947 में भारत की आजाद के समय देश में केवल 17 विश्वविद्यालय और 636 कॉलेज थे. ये संस्थान करीब 2.38 लाख छात्रों को शिक्षा दे रहे थे और साक्षरता दर महज 14 प्रतिशत थी. आज यह व्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी उच्च शिक्षा प्रणालियों में शामिल हो चुकी है. एआईएसएचई रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार देश में 1,168 विश्वविद्यालय, 45,473 कॉलेज और 12,002 स्टैंड-अलोन संस्थान हैं. राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय (एसपीयू) अकेले 3.25 करोड़ से ज्यादा छात्रों को सेवा दे रहे हैं. स्रोत: PIB फैक्टशीट (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक, FREEPIK & AI)