भारत में एक ऐसा पुल है, जिसे बनाने में नट और बोल्ट का इस्तेमाल नहीं हुआ. इसके बावजूद यह पुल सालों से मजबूती से खड़ा है और रोज लाखों लोग इसे पार करते हैं. इस स्टोरी में हम आपको इसी पुल के बारे में बता रहे हैं.
People are also watching
2/7
हावड़ा ब्रिज
इस ऐतिहासिक पुल का नाम हावड़ा ब्रिज है, जो कोलकाता में स्थित है. इसका निर्माण अंग्रेजों के समय शुरू हुआ और साल 1943 में इसे जनता के लिए खोला गया.
3/7
नहीं है कोई उद्घाटन
हैरानी की बात यह है कि इतना फेमस होने के बावजूद हावड़ा ब्रिज का कभी कोई औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है. ये 80 साल से यातायात के लिए खुला हुआ है.
4/7
बिना नट बोल्ट का
हावड़ा ब्रिज की सबसे खास बात यह है कि इसमें नट-बोल्ट नहीं लगे हैं. पूरे पुल को जोड़ने के लिए लोहे की कीलों, जिन्हें रिवेट कहते हैं, का इस्तेमाल किया गया.
5/7
कहां है ये ब्रिज?
यह पुल हुगली नदी के दोनों किनारों पर बने दो बड़े पायों पर टिका है. नदी के बीच कोई खंभा नहीं है, जिससे नावों का आवागमन आसानी से होता है.
6/7
कितना स्टील लगा था?
पुल के निर्माण में करीब 26,500 टन स्टील लगा था. इसमें से ज्यादातर स्टील टाटा स्टील ने दिया था, जो उस समय भारत की बड़ी उपलब्धि थी.
7/7
बमबारी
1942-43 में जापान की बमबारी के दौरान हावड़ा ब्रिज पर हमला हुआ, लेकिन पुल सुरक्षित रहा और मजबूती से खड़ा रहा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.