चाबहार पर वार से ईरान के साथ-साथ भारत को भी नुकसान
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जिसका असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा. अमेरिका ने देर रात ईरान पर एयर स्ट्राइक की. इस दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिण-पूर्वी शहर के चाबहार पोर्ट को टारगेट किया. US के मिसाइल अटैक से शहीद कलांतरी पोर्ट का मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर तबाह हो गया है.अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी चाबहार पोर्ट पर हमले के फोटो शेयर किए हैं. चाबहार पोर्ट भारत के लिए सबसे अहम रणनीतिक प्रोजेक्ट में से एक माना जाता है. भारत ने इसमें 800 करोड़ का निवेश किया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका के हमले से भारत के अरबों रुपये के निवेश और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजनाओं पर असर पड़ेगा.





