DRDO ने बनाया स्पेशल इंजन
भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रहा है. अब देश ने एक ऐसी तकनीक विकसित कर ली है, जो आने वाले समय में भारतीय सेना और नौसेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा सकती है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी 'माणिक' (Manik STFE) टर्बोफैन इंजन तैयार किया है. यह इंजन भारत की अगली पीढ़ी की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को ताकत देगा और विदेशी इंजनों पर निर्भरता को काफी हद तक खत्म कर देगा.





