India Longest Train Vivek Express Journey From Dibrugarh To Kanyakumari Know Route 8260934
59 स्टेशन, 4189Km की दूरी और 75 घंटे...ये है भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन, सिर्फ चंद लोगों को पता होगा नाम
Longest Distance Train in India: भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन 4189Km की दूरी तय करती है, ये असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक कई राज्यों से होकर गुजरती है.
भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है, जो उत्तर-पूर्व से दक्षिण भारत तक का सफर तय करती है और कई राज्यों को आपस में जोड़ती है.
People are also watching
2/8
कन्याकुमारी
ये ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से चलकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है और अपनी यात्रा में कुल नौ राज्यों से होकर गुजरती है.
3/8
कितनी तय करती है दूरी?
विवेक एक्सप्रेस करीब 4,189 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिससे यह देश की सबसे लंबी रेल यात्रा करने वाली ट्रेन बन जाती है.
4/8
कितने घंटे का लगता है समय?
इस ट्रेन को पूरी दूरी तय करने में लगभग 75 घंटे का समय लगता है और यह रास्ते में कुल 59 रेलवे स्टेशनों पर रुकती है.
5/8
कब चलाई गई थी ये ट्रेन?
विवेक एक्सप्रेस की घोषणा रेल बजट 2011-12 में की गई थी, जिसे स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस के सम्मान में शुरू किया गया.
6/8
19 कोच
ट्रेन में कुल 19 कोच होते हैं, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं, साथ ही यात्रियों के लिए पैंट्री कार की सुविधा भी होती है.
7/8
देश को जोड़ती है ये ट्रेन
यह ट्रेन हफ्ते में सिर्फ दो दिन चलती है और उत्तर-पूर्व भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है.
8/8
सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन
IRCTC के अनुसार, विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है, जो देश की विविधता को एक सफर में दिखाती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.