17 साल बाद पूरा हुआ भारत का वाटर टनल प्रोजेक्ट
मध्यप्रदेश की 'बरगी जलमार्ग परिवर्तन' परियोजना ने 17 साल बाद बड़ी सफलता हासिल की है. विंध्य पर्वतमाला के नीचे बनाई जा रही भारत की सबसे लंबी 11.95 किलोमीटर सिंचाई जल सुरंग तैयार हो गई है. सुरंग के दोनों सिरों के बीच बची अंतिम एक मीटर चट्टान टूटते ही अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम हिस्से आपस में मिल गए. इस ऐतिहासिक पल पर सुरंग के दोनों ओर काम कर रहे इंजीनियर और श्रमिक पहली बार आमने-सामने आए.





