India Most Dangerous Trek Is Kalavanti Fort Trekking Spot In India 2300 Feet 8270560
सूरज ढलते ही छा जाता है मौत का साया… ये है भारत का सबसे डरावना किला, जहां रात में जाने से डरते हैं लोग!
Kalavantin Durg: भारत में ऐसे कई किले हैं जो काफी खतरनाक और डरावने माने जाते हैं. इस स्टोरी में हम आपको देश के सबसे डरावने किले के बारे में बता रहे हैं. जहां सूरज ढलने के बाद कोई नहीं जाता है.
भारत अपनी ऐतिहासिक जगहों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां कई किले ऐसे हैं जो डरावने और खतरनाक माने जाते हैं. महाराष्ट्र में भी एक ऐसा किला है, जहां सूरज ढलने के बाद जाना बहुत जोखिम भरा होता है.
People are also watching
2/7
कलावंती किला
इस किले का नाम कलावंती किला है, जो महाराष्ट्र में स्थित है. ये अपनी अनोखी बनावट और ऊंचाई के कारण मशहूर है. यह किला करीब 2300 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी पर बना हुआ है.
3/7
क्यों माना जाता है खतरनाक?
इस किले तक पहुंचने के लिए नुकीली और पत्थर काटकर बनाई गई सीढ़ियों से चढ़ाई करनी पड़ती है. यहां न तो रेलिंग है और न ही कोई सहारा, जिससे चढ़ाई और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है.
4/7
2300 फीट की खाई
अगर चढ़ाई के दौरान किसी का पैर फिसल जाए तो वह सीधे 2300 फीट गहरी खाई में गिर सकता है. इसके बावजूद रोमांच पसंद करने वाले लोग यहां ट्रेकिंग करने जरूर आते हैं.
5/7
शाम ढलते ही हो जाता है अंधेरा
इस किले पर न तो बिजली की सुविधा है और न ही पानी की, इसलिए लोग सूरज ढलने से पहले ही वापस लौट जाते हैं। शाम होते ही यहां पूरी तरह सन्नाटा फैल जाता है, जो इसे और डरावना बना देता है.
6/7
मुरंजन किला
पहले इस किले का नाम मुरंजन किला था, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के समय इसका नाम रानी कलावंती के नाम पर कलावंती किला रखा गया. इसे प्रभलगढ़ किला भी कहा जाता है.
7/7
ट्रेकिंग के लिए बेस्ट समय
ये किला काफी ऊंचाई पर है, जिससे चंदेरी, माथेरान और करनाल जैसी जगहें साफ दिखाई देती हैं. यहां ट्रेकिंग के लिए अक्टूबर से मई का समय सबसे अच्छा माना जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.