India Neighbour Sri Lanka Face Heavy Salt Crisis Due To This Price Of Salt Goes Upto Rs 145 Per Kilo Per Kg 7841373
भारत का पड़ोसी देश तरस रहा है नमक को हर जगह मच रहा है हाहाकार, 1 Kg की कीमत कर देगी हैरान
पिछले कुछ समय से श्रीलंका भारी नमक की कमी से जूझ रहा है. यहां भारी बारिश के चलते नमक के उत्पादन में कमी आई है. जिसके चलते नमक की कीमतो में चार गुना का इजाफा हो गया है और देश में नमक कि ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है.ं
श्रीलंका में बीते कुछ दिनों से नमक की भारी कमी हो रही है. बता दें कि लगातार बारिश होने के चलते नमक के उत्पादन में गिरावट आई है. इतना ही नहीं जो नमक बारिश से पहले बनाकर तैयार रखा था वो बह गया है.
People are also watching
2/6
खाने तक का नमक नहीं बचा
श्रीलंका में हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि लोगों के पास खाने तक का नमक नहीं बचा है. जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो गए हैं.
3/6
1 किलो नमक की कीमत हो गई चार गुना
नमक की कमी के बाद देश में 1 kg नमक की कीमत चार गुना हो गई है जो बढ़कर करीब 145 रुपये तक पहुंच गई है.
4/6
लोगों ने शुरू कर दी ब्लैक मार्केटिंग
नमक की कमी होने के बाद ही श्रीलंका में कुछ लोगों ने इसका गलत तरीके से फायदा उठाना शुरू कर दिया है और नमक की ब्लैक मार्केटिंग करने लगे हैं. जिससे भी नमक की कीमत आसमान छू रही हैं.
5/6
भारत ने की मदद
श्रीलंका की इस मुश्किल की घड़ी में भारत ने दोस्त बनकर हाथ आगे बढ़ाया है और श्रीलंका को करीब 3.050 मीट्रिक टन नमक की खेप भेजी है.
6/6
2 साल पहले भी श्रीलंका में आया था संकट
आपको बताते हैं कि श्रीलंका में इससे दो साल पहले भी गंभीर संकट आया था, जिसके बाद यहां के रोजमर्रा का सामान काफी महंगा हो गया था. बता दें कि पिछले कई समय से श्रीलंका के कृषि क्षेत्र में गलत नीतियों और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के चलते देश की आर्थिक समस्या संकट में फंसी हुई है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.