India Nepal Trade Relations What Goods Are Imported By India From Nepal 8157248
ना अमेरिका...ना चीन! भारत का इस छोटे देश से अरबों का कारोबार,जानें कौन-कौन सी चीजें होती हैं आयात
India-Nepal Trade Relations: भारत के चीन-अमेरीका जैसे देशों के अलावा एक छोटे देश बड़ी मात्रा में कई तरह के सामान का आयात करता है. आइए जानते है भारत में इस देश से क्या-क्या आता है?
अपने पड़ोसी देश नेपाल से कई चीजें भारत में आयात होती है. क्योंकि नेपाल और भारत सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार हैं. दोनों देशों के बॉर्डर खुले होने की वजह से व्यापार आसानी से होता है.
People are also watching
2/7
सांस्कृतिक कनेक्शन
भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक कनेक्शन होने के कारण व्यापार और भी आसाना हो जाता है. मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो नेपाल से भारत में हर साल अरबों का माल आता है. आइए जानते है देश में नेपाल क्या-क्या चीजें आयात होती है.
3/7
Nepal India trade edible oil
नेपाल से बड़ी मात्रा में सोयाबीन तेल और पाम ऑयल मंगवाता है. ये तेल नेपाल से तैयार या फिर प्रोसेस होने के बाद भारत में आते है. होटल और रेस्टोरेंट जैसी पर जगहों पर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं.
4/7
पशु और वनस्पति वसा
भारत, नेपाल से कई तरह की पशु और वनस्पति वसा की चीजें आती है. इन चीजों का ज्यादातर इस्तेमाल मिठाइयां, बेकरी में बनने वाली आइटम और साबुन आदि प्रोडक्ट्स में किया जाता हैं.
5/7
लोहा और इस्पात
नेपाल से आयरन और स्टील भी भारी मात्रा में आता है. जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर की ग्रोथ में अहम रोल प्ले करते है. इनका इमारतें, पुल, वाहन, टूल और मशीनरी जैसे कई फील्ड में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
6/7
नेपाल से कॉफी-इलायची
नेपाल से कॉफी, इलायची, मसाले और चाय भारत में आयात होती हैं. नेपाल के ये प्रोडक्ट अपनी खुशबू, टेस्ट और क्वालिटी के लिए मशहूर है. स्पेशली इलायची और कॉफी की डिमांड भारत के मार्केट में तेजी से बढ़ रही है.
7/7
हस्तशिल्प का सामान
हस्तशिल्प भारत में बेहद मशहूर हैं. नेपाल के हाथ से बने कालीन, मेटल की मूर्तियां और ट्रेडिशनल सजाने का सामान भारत के मार्केट में लोग जमकर खरीदते है. यही वजह है कि देश में ये लोगों की खास पसंद बन चुके हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.