India Nuclear Security Cisf Sfc Power Plant Safety Bharat Mai Kaun Karta Hai Parmanu Bomb Ki Suraksha 8352558
कौन करता है भारत के परमाणु हथियारों की सुरक्षा? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब
Nuclear Weapons Security: भारत के परमाणु हथियारों की सुरक्षा कई स्तरों पर की जाती है. इसके लिए आधुनिक तकनीक और एजेंसियां मिलकर मजबूत सुरक्षा घेरा बनाती हैं. चलिए आपको बताते हैं इसका जवाब.
सीआईएसएफ (CISF) परमाणु हथियारों की बाहरी सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी निभाती है. ये फोर्स आधुनिक हथियारों, निगरानी सिस्टम और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ हर गतिविधि पर नजर रखता है.
People are also watching
2/8
परमाणु हथियारों की जिम्मेदारी
सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) परमाणु हथियारों के संचालन और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है. ये तीनों सेनाओं का संयुक्त बल है, जो हथियारों की तैनाती और इस्तेमाल को कंट्रोल करता है.
3/8
कई लेवल की सुरक्षा व्यवस्था
परमाणु हथियारों में सुरक्षा सिर्फ जवानों तक सीमित नहीं है. यहां ऊंची दीवारें, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, बायोमेट्रिक एंट्री और 24x7 CCTV निगरानी जैसे कई सुरक्षा उपाय लागू होते हैं.
4/8
हाई-टेक निगरानी सिस्टम
आधुनिक तकनीक जैसे मोशन सेंसर, नाइट विजन कैमरे और ड्रोन निगरानी का उपयोग किया जाता है. इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सकता है.
5/8
खुफिया एजेंसियों की भूमिका
इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग जैसी एजेंसियां संभावित खतरों की जानकारी साझा करती हैं, जिससे समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.
6/8
देशभर में फैले परमाणु हथियार
तारापुर एटॉमिक पावर स्टेशन, कुडनकुलम एटॉमिक पावर स्टेशन और नरौरा एटॉमिक पावर स्टेशन जैसे मेजर प्लांट की सुरक्षा बेहद कड़ी रखी जाती है.
7/8
आपदा से निपटने की तैयारी
नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स को विशेष रूप से CBRN (Chemical, Biological, Radiological, Nuclear) खतरों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है. नियमित मॉक ड्रिल से तैयारी मजबूत की जाती है.
8/8
जमीन, हवा और समुद्र से सुरक्षा
भारत की परमाणु त्रय क्षमता के तहत हथियार जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च किए जा सकते हैं. आईएनएस (INS) अरिहंत जैसी पनडुब्बियां समुद्र में सुरक्षित तैनाती का अहम हिस्सा हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.